नर्मदापुरम् संभागायुक्त ने किया नहरों का निरीक्षण रबी सिंचाई के लिए नहरों अंतिम छोर तक पर्याप्त पानी पहुँचे

नर्मदापुरम् संभागायुक्त ने किया नहरों का निरीक्षण रबी सिंचाई के लिए नहरों अंतिम छोर तक पर्याप्त पानी पहुँचे

हरदा / संभागायुक्त श्री के.जी. तिवारी ने सोमवार को जिले के विभिन्न नहर क्षेत्रों का सघन दौरा कर रबी फसलों की सिंचाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने माचक नहर के टेल क्षेत्र के ग्राम पाहनपाट, सोनतलाई नहर के टेल क्षेत्र के ग्राम मसनगांव व रेवापुर नहर के ग्राम पलासनेर में नहर संचालन व्यवस्था का जायजा लिया। संभागायुक्त श्री तिवारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नहरों के टेल एंड (अंतिम छोर) पर स्थित खेतों तक पर्याप्त पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने स्थानीय किसानों से चर्चा की और उनसे सिंचाई में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से नहरों की निगरानी करें ताकि पानी की बर्बादी न हो और प्रत्येक पात्र किसान को अपनी फसल के लिए पर्याप्त पानी मिल सके। इस दौरान संयुक्त आयुक्त श्री जी.सी. दौहर, जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री सुश्री सोनम वाजपेयी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!