बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जागरूकता रथ रवाना

    बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जागरूकता रथ रवाना

हरदा / महिला एवं बाल विकास विभाग हरदा द्वारा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना और बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक विशेष जागरूकता रथ तैयार कराया गया है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गेहलोत एवं कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजा रंगारे ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जिले भर में महिलाओं का सशक्तिकरण करना, बाल विवाह मुक्त भारत का निर्माण और उन्हें उपलब्ध सहायता सेवाओं के बारे में जागरूक करना है। यह रथ गांव-गांव जाकर लोगों को महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेगा। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी और अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!