सामुदायिक भवन निर्माण हेतु मुरलीधर पाटिल ने की भूमि दान

मुरलीधर पाटील ने ग्राम में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु भूमि दान की

हरदा / हरदा जिले के ग्राम जिजगांवखुर्द निवासी मुरलीधर पिता शिवप्रसाद पाटील द्वारा गुरूवार को हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर अपने स्वामित्व की भूमि जिसका खसरा नम्बर 190 एस रकबा 0.1010 हैक्टेयर है। हरदा कलेक्टर को उक्त भूमि का दान पत्र सौपकर ग्राम में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य कराये जाने हेतु दान की गई।

हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा मुरलीधर पाटील द्वारा किए गए कार्य की सराहना की एवं पुष्पमाला पहनाकर उनका सम्मान किया। इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा, रामविलास पटेल, कन्हैयालाल धनगर, रजत शर्मा एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!