गुर्जर समाज का ‘महिला मंथन’: सामाजिक सुधार और कुरीतियों के खिलाफ उठी बुलंद आवाज

खिड़कियां में हुआ भुआना गुर्जर समाज की महिलाओं का विशाल सम्मेलन, महिला मंथन में सामाजिक सुधार पर हुआ गंभीर विचार

 हरदा / खिड़कियां में ‘महिला मंथन’: भुआना गुर्जर समाज का विशाल सम्मेलन, सामाजिक सुधारों पर गंभीर विमर्श श्री भुआणा प्रांतीय गुर्जर महासभा हरदा एवं नयाखेड़ा के संरक्षण में खिड़कियां नगर में भुआना गुर्जर महिला मंडल खिड़कियां द्वारा समाज की महिलाओं का भव्य सम्मेलन एवं महिला मंथन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में सम्पूर्ण क्षेत्र के अनेक गांवों से आई गुर्जर महिला मंडल की सदस्यों सहित सामाजिक महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। सम्मेलन में लगभग तीन हजार महिलाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

महिला मंथन के दौरान समाज के उत्थान, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक कुरीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज में व्याप्त उन परंपराओं पर अंकुश लगाने की आवश्यकता बताई, जो बिना किसी सार्थक उद्देश्य के केवल आर्थिक बोझ बढ़ाती हैं। विशेष रूप से विवाह, मृत्यु भोज एवं अन्य सामाजिक आयोजनों में होने वाले अनावश्यक खर्चों को कम करने पर महिलाओं ने एकजुट होकर सहमति जताई।

सम्मेलन में महिलाओं ने यह भी संकल्प लिया कि समाज की बेटियों को शिक्षा के अधिक से अधिक अवसर दिए जाएं तथा उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जाए। कई वक्ताओं ने कहा कि जब तक महिलाएं सशक्त नहीं होंगी, तब तक समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। महिला मंडल की सदस्यों ने सामाजिक निर्णयों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।

कार्यक्रम के दौरान समाज की वरिष्ठ महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और युवतियों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। महिला मंथन में यह निर्णय भी लिया गया कि भविष्य में इस प्रकार के आयोजन नियमित रूप से किए जाएंगे, ताकि समाज सुधार की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहें।

अंत में श्री भुआणा प्रांतीय गुर्जर महासभा के पदाधिकारियों ने सभी ग्रामों से आई महिलाओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मेलन गुर्जर समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा। कार्यक्रम में अनेक ग्रामों से गुर्जर महिला मंडल की सदस्य एवं सामाजिक लगभग दो हजार महिलाओं ने की भागीदारी

Leave a Comment

error: Content is protected !!